Home उत्तर प्रदेश पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया होटल ग्लोबल स्टार का उद्घाटन

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया होटल ग्लोबल स्टार का उद्घाटन

गोपीगंज नगर का है यह पहला होटल, अभी तक नगर में नहीं था कोई होटल

BHADHOI NEWS: नगर के भदोही-गोपीगंज मार्ग पर नगर पालिका परिषद कार्यालय के ठीक सामने होटल ग्लोबल स्टार का भव्य उद्घाटन किया गया। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया। इस दौरान क होटल के संचालक संजय गुप्ता ने बताया कि नगर में एक भी होटल की व्यवस्था न होने के कारण यहां पर व्यापार के सिलसिले में आने वाले व्यापारियों को ठहरने के लिए काफी दिक्कत होती थी। साथ ही नगर में स्थित कालीन कंपनियों में विदेशी आयातक भी आते-आते रहते हैं। रात के समय उनको रुकने में परेशानी होती थी। उन्हें या तो इलाहाबाद जाना पड़ता था या फिर वाराणसी जाते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में उन व्यापारियों और कालीन आयातकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए होटल ग्लोबल स्टार का निर्माण कराया गया है। जहां पर बड़े शहरों की तर्ज पर होटल के कमरे बनाए गए हैं। जो देखने में भी सुंदर लग रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि शादी-विवाह के लिए बैंक्वेट
हॉल की भी व्यवस्था की गई है। इस होटल का निर्माण जिले की प्रतिष्ठित कालीन निर्यातक कंपनी ग्लोबल ओवरसीज के द्वारा की गई है। इस मौके पर हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, राजीव गुप्ता, अमीत मौर्य, असीम मोहम्मद अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें। वहीं होटल के संचालक बृजेश गुप्ता सभी अतिथियों के स्वागत में लगे रहे।