JHANSI NEWS: भारतीयम विद्या पीठ के पास, झाँसी दतिया रोड पर होटल ग्रांड इन में ‘ला शेफ ‘ रेस्ट्रोरेंट का शुभारम्भ हुआ. रेस्टोरेंट का सुभारम्भ मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फीता काटकर किया.इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ने संचालक को सुभकामनाये प्रेषित की. वही रेस्ट्रोरेंट संचालक संदीप यादव व सुदीप यादव ने बताया की ला’ शेफ़ एक बहु-व्यंजन रेस्टोरेंट है जो उत्तर भारतीय व्यंजन, फ़ास्ट फ़ूड और विशेष रूप से नवीन चीनी व्यंजन और प्रामाणिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है।
ला शेफ किशोरों, कॉलेज जाने वालों, परिवारों और महिलाओं के सामाजिक समूहों के बीच लोकप्रिय है। स्थानीय आगंतुकों के बीच ला शेफ की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता काफ़ी ज़्यादा है। ला शेफ का बहु-व्यंजन रेस्टोरेंट, उंगलियाँ चाटने लायक भोजन और स्वाद व पाककला के विविध अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट की खासियत है कि उनकी हर डिश में उनका अपना एक खास स्वाद है, जो एक बार इस स्वाद को चख लेता है, वह कहीं और नहीं जाता। उन्होंने कहा कि यहाँ रेस्टोरेंट खुलने से हाईवे पर आने जाने वालों लोगों के लिये व क्षेत्र के वासियों को एक ही छत के नीचे सभी तरह के डिश, चाट व पकवान मिलेंगे। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक संदीप यादव व सुदीप यादव ने जनता से आव्हान किया चाइनीज और कोंटीनेटल का बेहतरीन और लाजवाब स्वाद लेना हो तो एक बार अवश्य पधारें. इस दौरान हर्ष यादव, जीतेन्द्र यादव, सोनू यादव आदि परिवारजन मौजूद रहे।







