सचिव व प्रधान की लगाई क्लास भविष्य में पुनरावृत्ति न करने की दी चेतावनी
PRATAPGARH NEWS: लोकपाल मनरेगा समाज शेखर के समक्ष रामपुर संग्रामगढ ब्लाक के अधिवक्ता चन्द्रेश कुमार सरोज के शिकायत की विना कार्य कराए ही ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा कार्य का मास्टर रोल जारी करके लगातार सरकारी धन के दुरूपयोग किया जा रहा है। लोकपाल ने मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत शिकायत कर्ता के साथ ग्राम का स्थलीय औचक निरीक्षण किया। मौके पर ग्राम में मनरेगा का कोई कार्य नही चलता पाया गया ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मनरेगा का कार्य काफी दिन से बन्द है। सूचना पाने पर ब्लाक की बैठक से भागकर प्रधान प्रतिनिधि बलवन्त यादव व सचिव अनिल सरोज भी मौके पर पहुचें, लोकपाल ने कार्य के सम्बन्ध में पूंछा तो दोनों अगल बगल देखने लगे। लोकपाल ने कडाई से पूछा तो सचिव ने कहा कि हमें जानकारी नही थी, मेट हाजिरी लगा रही थी, कार्य नही हो रहा है ऐसे में कार्य शून्य करवा दे रहे हैं। लोकपाल मनरेगा समाज शेखर रामपुर संग्रामगढ ब्लाक के पूरे फत्ते सिंह ग्राम में शिकायतकर्ता के साथ औचक निरीक्षण करने पहुचे। ग्राम में पक्की सडक से संतनगर तक जाने वाले खडन्जे पर पटरी निर्माण के नाम पर 14 लोगों की प्रतिदिन फर्जी हाजिरी की शिकायत सही पाई गई। मौके पर कोई कार्य नही चलता हुआ पाया गया। ग्राम पंचायत सचिव अनिल सरोज व ग्राम प्रधान को उपस्थित ग्राम वासियों को ग्राम पंचायत के विकास में निस्वार्थ भूमिका का पाठ पढाया। लोकपाल ने कहा कि बिना कार्य किए मास्टर रोल चलाना यह सरकारी व्यवस्था व पंचायत दोनों के लिए यक्ष प्रश्न है। वहीं लोगों ने लोकपाल से शिकायत किया कि प्रधान ने अपने पारिवारिक सदस्यों को प्रतिनिधि व मेट आदि का कार्य देकर फजीवाडा कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई कार्य हुए ही नही हैं पैसा भुगतान हुआ है। लोकपाल ने कहा कि इसे किसी भी दशा में अनदेखा नही किया जा सकता। लोकपाल ने खण्ड विकास अधिकारी को उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर बिना कार्य कराए मास्टर रोल में लगी हाजिरी शून्य कराते हुए मामले की जांच कर आवश्यक आख्या व कार्यवाही के साथ एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं लोकपाल ने ग्राम भ्रमण के दौरान पाया कि ग्राम में प्रतिभा वर्मा व दीपू यादव का घासफूंस की झोपडी में रहते हैं, ग्राम प्रधान व सचिव ने लोकपाल को अवगत कराया कि सर्वे हुआ है जल्द पीएम आवास योजना से लाभान्वित किया जा सकेगा।
लोकपाल ने नवरात्रि में मां गुम्मौर देवी धाम का किया दर्शन पूजन:
ग्राम पंचायत को मार्ग व विकास कार्यों में भागीदारी का दिया निर्देश:
लोकपाल समाज शेखर ने लालगंज विकास खण्ड के अति प्राचीन मां गुम्मौर देवी धाम का नवरात्रि के अवसर पर भ्रमण कर दर्शन पूजन किया। मन्दिर प्रबन्धन के साथ धाम के महत्ता की चर्चा हुई। ग्राम पंचायत को धाम के समग्र विकास में प्रभावी भूमिका निभाने का सुझाव देते हुए मुख्य मार्ग से आने वाले मार्ग को अबिलम्ब दुरूस्त करने का सुझाव दिया। बरसात के कारण रास्ता काफी खराब है। जगह जगह गडढे हो गए है पटरी कट गई है। वहीं लोकपाल सामाजिक कार्यकर्ता स्वयं इस धाम पर प्रथम बार आए वह भी बगल ग्राम में जांच हेतु आए थे। उन्होने कहा कि यह जनपद का अति प्राचीन तीर्थ है जहां हजारों साल पुरानी मूर्तियां प्रतिष्ठित हैं। इसका संरक्षण सरकार द्वारा परम आवश्यक है। उन्होने इस धाम के समग्र विकास हेतु जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में लाकर आवश्यक प्रयास किए जाने का निर्णय लिया।







