SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 1 वांछित अभियुक्त उमर पुत्र मुहम्मद असलूब उर्फ टीनू निवासी 62 फुटा चौक यामीन मस्जिद ईनाम कालोनी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को सम्बन्धित मु0अ0सं0 289/25 धारा 4/25 आर्मस एक्ट में दबनी कब्रिस्तान वाले रोड पर तालाब के कोने से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त उमर उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि यह चाकू मैने काफी समय पहले एक चलते फिरते आदमी से लोगों को डराने के लिए खरीद लिया था । जिसका नाम पता मुझे मालूम नही है ।







