Home उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित चार बदमाशों को द्रक व चोरी का...

पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित चार बदमाशों को द्रक व चोरी का सरिया, समेत  गिरफ्तार

JALAUN NEWS: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन डा.दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में कोतवाली कालपी पुलिस व एसओजी/सर्वेलांस की संयुक्त टीम द्वारा सरिया चोरी करने वाले संगठित गिरोह के पेशेवर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल की गिरफ्तारी के साथ तीन अन्य सह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से अवैध असलाह मय कारतूस ट्रक व चोरी का माल (15 कुन्टल सरिया) बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के पास अदद तमंचा नाजायज 315 बोर, 2 अदद जिंदा कारतूस नाजायज 315 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 1 अदद तमंचा नाजायज 12 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर, 2 अदद नाजायज चाकू व 1 अदद खोखा कारतूस 9 एमएम, एक अदद ट्रक नं0 UP 78 DT 8782 व चोरी हुई सरिया (करीब 15 कुन्टल) बरामद कर जेल भेज दिया गया।