Home उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय कुख्यात चोर गिरफ्तार, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय कुख्यात चोर गिरफ्तार, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद

JAUNPUR NEWS: खेतासराय और खुटहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय कुख्यात और शातिर पेशेवर चोर दीपक दूबे उर्फ रिंकू पण्डित पुत्र स्व. रामप्रकाश दूबे निवासी दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार 05 सितम्बर की रात करीब 10 बजे खुटहन पुलिस टीम पहलमापुर नहर पुल पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गभीरन की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकला। सूचना पर खेतासराय पुलिस भी सक्रिय हो गई और दोनों टीमों ने पीछा किया।
तरसावा मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने भागने की कोशिश में फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाश पर जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिलों में चोरी, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष खुटहन चन्दन कुमार राय, प्रभारी क्राइम टीम उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह सहित दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल रही।