Home इटावा पुलिस मुठभेड़ मे दो अंतर्जनपदीय भैंस चोर गिरफ्तार एक भैंस बरामद

पुलिस मुठभेड़ मे दो अंतर्जनपदीय भैंस चोर गिरफ्तार एक भैंस बरामद

ETAWA NEWS: बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये मात्र 6 घण्टे में 2 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में  गिरफ्तार किया गया कब्जे से 02 अवैध तमन्चा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस, 03 खोखा कारतूस व 01 मिस कारतूस 315 बोर एवं 1 चोरी की भैंस, 1 चोरी का पिकअप (घटना में प्रयुक्त) बरामद की गयी  वादी अनिल कुमार पुत्र अगर सिंह निवासी नगला भिखन थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 05/06.08.2025 की रात्रि को मेरे घर के दरवाजे पर बंधी मेरी 02 भैंसो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है । जिसके संबंध मे तत्काल थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0सं0 213/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम वांछित/वारंटी एवं चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में  रात्रि को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र से भैंस चोरी की सूचना प्राप्त होने पर थाना बसरेहर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान राहिन रोड स्थित गौतमबुद्ध अकादमी स्कूल के पास एक बोलेरो पिकअप आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पिकअप सवार तेज गति से खारजा बम्बा, बसरेहर से ग्राम रम्पुरा की ओर भागने लगे । थाना बसरेहर पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन का पीछा किया गया । पीछा किये जाने के दौरान बोलेरो पिकअप सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमे चाँद उर्फ छिदुवा उर्फ चाहर पुत्र टेनी उर्फ मुन्सी उर्फ हुड्डा के दोनों पैरो तथा आरिफ पुत्र शानू के बाँए पैर में गोली लगी । पुलिस टीम द्वारा दोनो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया ।2 अभियुक्त अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है पकड़े गये अभियुक्तों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 02 तमन्चा, 03 खोखा व 04 जिन्दा कारतूस, 01 मिस कारतूस 315 बोर बरामद किये गये एवं पिकअप के अन्दर से 01 भैंस बरामद की गयी पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि बरामद भैंस थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र से चोरी तथा बोलेरो पिकअप (घटना मे प्रयुक्त) थाना ऊसराहार क्षेत्र से चोरी की थी जिसके संबंध में जानकारी की गयी तो पाया गया कि वादी अजय कुमार पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम किशनपुर (कदमपुर) थाना ऊसराहार जनपद इटावा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना ऊसराहार पर मु0अ0सं0 116/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है पुलिस टीम थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ राणा टीम द्वारा कार्यवाही की गई।