Home उत्तर प्रदेश पुलिस पर जानलेवा हमले के दो आरोपी धराए, गये जेल

पुलिस पर जानलेवा हमले के दो आरोपी धराए, गये जेल

PRATAPGARH NEWS: पुलिस पर जानलेवा हमले करने के दो आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाने के उप निरीक्षक सुमित सिंह ने मंगलवार की रात पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमले में नामजद भैंसना निवासी जुम्मन खां पुत्र शेर मोहम्मद व मो0 जाहिद पुत्र जमाल खान को छोटेगंज तिराहा के पास से धर दबोचा। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।