SAHARANPUR NEWS: 20 जुलाई 2025 को वादिया द्वारा थाना उपस्थित आक एक लिखित तहरीर बाबत शाहवेज पुत्र इरफान निवासी ग्राम रहीपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड द्वारा वादिया को शादी का झूठा झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किये जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 113/25 धारा 69/351(3)/352 बीएनएस कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शाहवेज पुत्र इरफान निवासी ग्राम रहीपुर थाना गगनहर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड को घण्टाघर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







