Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया 150 गुम एवं खोए मोबाइल फोन

पुलिस ने किया 150 गुम एवं खोए मोबाइल फोन

एसपी ने मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा तो उन्होंने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की
BHADOHI NEWS: आगामी पर्व ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के अवसर पर आम जनमानस के गुम एवं खोए हुए 150 मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए की है। बरामद मोबाइल को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस लाइन में उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया।
एसपी के दिशा-निर्देशन में जनपद में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस के गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाना है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में एएसपी शुभम अग्रवाल द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को (सीईआईआर) पोर्टल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी को और अधिक तीव्र करने के लिए पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 इत्यादि माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का ईएमई नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज कर, पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन, का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित समीक्षा और फॉलो-अप करते हुए अधिक से अधिक मोबाइलों की बरामदगी करने हेतु निर्देश दिए गए। उन निर्देश के क्रम में ज्ञानपुर-18, गोपीगंज-26, कोईरौना-8, भदोही-36, चैरी-9, औराई-19, ऊंज-4, सुरियावां-25, दुर्गागंज-5 एसपी के हाथों अपने खोए मोबाइल को पाकर मोबाइल स्वामियों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की।