Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से, 23 अदद...

पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से, 23 अदद नाजायज देशी शराब क्वार्टर किया बरामद

AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दिबियापुर पुलिस टीम  द्वारा मुखविर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त गौरव प्रजापति पुत्र अखिलेश प्रजापति निवासी अमौआहार थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र करीब 18 वर्ष को पुरानी दिबियापुर बम्बा से 200 मीटर आगे से  पुलिस ने नियमानुसार हिरासत में लिया है। जिसके कब्जे से 23 अदद देशी शराब क्वार्टर नाजायज बरामद हुये जिसके संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 593/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।