Home इटावा पुलिस ने अज्ञात महिला के शव की पहचान कर मुख्य आरोपी सहित...

पुलिस ने अज्ञात महिला के शव की पहचान कर मुख्य आरोपी सहित तीन किया गिरफ्तार

ETAWA NEWS: पुलिस को बड़ी सफलता मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान कराकर अभियोग में सम्मिलित मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 कार, 01 मोटर साइकिल एवं 03 मोबाइल बरामद  किये गये  पुलिस थाना बलरई पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी  रात्रि को थाना बलरई क्षेत्रान्तर्गत खंदिया पुल के पास 01 महिला का अज्ञात अवस्था में शव मिला था जिसकी सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे । जिस पर थाना बलरई पुलिस द्वारा तत्काल शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे थे । उक्त महिला के शव की शिनाख्त रामनिवास पुत्र रामदास शर्मा निवासी ग्राम बिठोना थाना जैतपुर जनपद आगरा हाल पता अशोक नगर बिजोली कस्बा व थाना बाह जनपद आगरा द्वारा अपनी पत्नी के रूप में की गयी तथा थाना बलरई पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि उसकी पत्नी घर से दवा लेने के लिये जैतपुर गयी थी एवं वहाँ से घर वापस नहीं आयी जिसका शव किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर थाना बलरई क्षेत्रान्तर्गत फेंक दिया गया है । सूचना पर तत्काल थाना बलरई पर मु0अ0सं0 38/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी  के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर आयुत्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बलरई से पुलिस टीमों का गठन किया गया था जो घटना के अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी जनपद मे अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना बलरई पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 38/2025 में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान गठित पुलिस टीमों द्वारा  सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तो 01 व्यक्ति द्वारा मो0सा0 होण्डा साईन से यशोदा को ले जाते हुये पाया गया । जिस व्यक्ति की पहचान कौशल के रूप में की गयी ।जिस पर कौशल से सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर गम्भीरता से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह मृतिका यशोदा के पहले पति का बेटा है और बताया कि मेरी मां यशोदा ने मेरे पिता संजय शर्मा के जीवित रहते समय पड़ोस के गांव के रामनिवास शर्मा से करीब 07-08 वर्ष पूर्व कर ली थी । शादी के बाद मेरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो गई थी ।  इसी कारण मेरी शादी भी नहीं हो रही थी । जिसके चलते मैने अपनी मां को शबक सिखाने के लिये योजना बनाई इस योजना के तहत मैं  अपनी मां को मोटर साइ‌किल से दवा लेने का बहाना बनाकर इटावा ले आया और खदिया नदी पुल पर स्कोर्पियो कार में मेरे साथियों ने मां को स्कॉर्पियो में बैठा लिया और मैं गाड़ी के पीछे -2 चल रहा था नदी पुल पार करके उक्त लोगो ने मेरी मां को गाड़ी से नीचे गिरा-कर उस पर स्कार्पियो गाड़ी चढ़ा दी तथा दोबारा गाड़ी को बैक करके तीन-चार बार मेरी मां को गाड़ी से कुचल दिया था और फिर हम सभी लोग यमुना पुल से वापस अपने गांव की तरफ चले गये थे । पूछताछ के आधार पर थाना बलरई पुलिस द्वारा अभियुक्त कौशल, बॉबी, रजत को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में सलिप्त वाँछित अभियुक्तगण सतवीर, कबीर एवं सौरभ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं ।