Home उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद

SAHARANPUR NEWS: अवगत कराना है कि दिनांक 18.08.25 को वादी श्री जयकरण पुत्र श्री कृष्णपाल निवासी मौ0 होली चौक कस्बा नकुड थाना नकुड जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त प्रशान्त पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम नगला नसीराबाद थाना नकुड जनपद सहारनपुर द्वारा वादी के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने जिससे वादी का बाल-बाल बचने व गोली वादी के घर के गेट पर लग जाने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 297/25 धारा 352/109(1)/351(3) बीएनएस के पंजीकृत कराया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड़ के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 23.08.25 को मुखबिर की सूचना पर थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त प्रशान्त पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम नगला नसीराबाद थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को थाना क्षेत्र नकुड़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर की बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
प्रशान्त पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम नगला नसीराबाद थाना नकुड जनपद सहारनपुर।