नेतृत्व करने वालों पर मुकदमा दर्ज न होने से उठ रहे कई सवाल
FATEHPUR NEWS: जिले में नवाब अब्दुल समद की मकबरे में हिंदू संगठनों द्वारा पूजा अर्चना किये जाने के मामले को लेकर सोमवार की शाम पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नाम मुकदमा दर्ज करते हुए 150 लोगों को अज्ञात किया है, जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं उनमें भाजपा के दो सभासद, एक जिला पंचायत सदस्य व अन्य लोग शामिल हैं जबकि इस पूरे मामले में बीजेपी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल समेत अन्य जो भी अगुवाई कर थे उनके खिलाफ कोई भी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है जिससे वर्ग विशेष के लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को भी मौके पर भारी पुलिस पर तैनात किया गया। मकबरे को चारों तरफ पुलिस पीएसी ने कैंप लगा रखा है इसके साथ ही बैरिकेटिंग कर रखी गई है।
उधर मकबरे के नजदीकी वर्ग विशेष के लोगों के मकान होने की वजह से कुछ तमाशबीनो की भीड़ लगातार वहां बनी रही है। इस मामले को लेकर के प्रयागराज जोन के आईजी अजय कुमार मिश्रा भी पिछले 24 घंटे से फतेहपुर में ही डेरा जमाए हुए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन पर लगातार निगरानी की जा रही है।मौके पर कई थानों का अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। उधर इस मामले को लेकर वर्ग विशेष के लोगों के बीच में आक्रोश है। उनका कहना है कि मुकदमा तो पंजीकृत किया गया है लेकिन उन प्रभावशाली लोगों को मुकदमे में नामजद नहीं किया गया जिन्होंने इस पूरे मामले में नेतृत्व किया है और हिंदू समाज को एकत्र किए जाने की अपील की थी। इस मामले को लेकर आगे की रणनीति को बनाने के लिए हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों के लोगों ने कोई भी टीका टिप्पणी नहीं की चाहे आम हो या खास प्रभावशाली लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए तो अन्य लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में शांति बनाने की अपील की है।







