SAHARANPUR NEWS: नकुड के अंबेहटा चौकी प्रभारी विकास चारण ने पुलिस टीम के साथ खेड़ा अफगान में गश्त करते हुए मुखबिर की सूचना पर गांव सिरसला में स्थित पीर की मजार के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में घुम रहे एक व्यक्ति को जांच के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया की पुलिस द्वारा एक तस्कर पकड़ा है तलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान खुर्शीद पुत्र अल्ला रक्खा ग्राम सिलसला का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है,और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल मोंटी चौधरी, कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।







