Home इटावा पुराने मीटर से बेहतर है स्मार्ट मीटर 17 मीटरों की गई जाँच:अधिशासी...

पुराने मीटर से बेहतर है स्मार्ट मीटर 17 मीटरों की गई जाँच:अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद

ETAWA NEWS: नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बिजली विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से कई उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर के साथ में पुराने मीटर भी लगाए रखे गए थे। 23 अगस्त से 29 अगस्त तक ऐसे 17 मीटरों की जांच की गई जहां स्मार्ट और पुराने मीटर एक साथ लगे थे। विद्युत वितरण खंड इटावा के अधिशाषी अभियंता हनुमान प्रसाद ने बताया कि अभी तक जनपद में 7 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। जांच के दौरान पाया कि सभी स्मार्ट मीटर में पुराने मीटर की अपेक्षा खपत में 1 प्रतिशत कम पाई गई। कई उपभोक्ताओं के यहां विद्युत खपत में 2 से 3 प्रतिशत की कमी पाई गई। इससे स्पष्ट होता है कि स्मार्ट मीटर पुराने मीटर की अपेक्षा धीमे चल रहे है। ऐसे में उपभोक्ताओं में जो भ्रम फैला है कि स्मार्ट मीटर तेज चलते है ये बात गलत पाई गई। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से कहा कि अपने मन से स्मार्ट मीटर के प्रति जो भी भ्रामक सूचनाएं फैलायी जा रही है उसे निकाल दें। स्मार्ट मीटर एक ऐसा मीटर है जो अपनी रीडिंग प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में बिलिग प्रणाली को स्वतः भेज देता है एंव बिलिंग प्रणाली बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के इसका बिल बना देती है। इस तरह स्मार्ट मीटर में किसी तरह की गड़बड़ी की सम्भावना शून्य हो जाती है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता प्रतिदिन की खपत एंव डिमाण्ड स्मार्ट मीटर ऐप से देख सकते है। तकनीकी के इस युग में स्मार्ट मीटर एक नया आविष्कार है जो त्रुटि रहित बिल बनाकर उपभोक्ता के बिल संबधी परेशानियों को हमेशा के लिए दूर करता है।