PRATAPGARH NEWS: गांव में विद्युतीकरण न होने की शिकायत को लेकर शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने समाधान दिवस में विरोध जताया। लालगंज ब्लाक के अगई के तखा का पुरवा से आये ग्रामीणों ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कहा है कि उनके पुरवे मे बिजली का कनेक्शन लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन सौ मीटर खंभे की दूरी के कारण बांस बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आंधी तूफान व बारिश में केबिल बांस बल्ली से टूटकर जमीन पर गिर जाया करते हैं। ऐसे में दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की गुहार लगायी है। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने समस्या के समाधान कराये जाने का नाराज ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। विरोध प्रकट करने वालों मे गांव के रामसजीवन, सुखराम, गया पटेल, विद्या देवी, रोहित, धर्मावती, अर्जुन आदि रहे।







