Home उत्तर प्रदेश पुत्र की तलाश में दर दर की ठोकरें खा रहा पिता

पुत्र की तलाश में दर दर की ठोकरें खा रहा पिता

JHANSI NEWS:  गुमशुदा हुए नाबलिक  पुत्र की तलाश में एक पिता दर दर की ठोकरें खा रहा है पर उसके पुत्र की कही कोई जानकारी न मिलने से पूरा परिवार निराश है.  बताते चले की समथर निवासी भान सिंह का  नाबालिक पुत्र दीपेंद्र उम्र 16 वर्ष, 2 जुलाई को समथर से झाँसी बस द्वारा  अपनी बहन को  देखने मेडिकल आया था . लेकिन झाँसी बस स्टैंड के पास से कही उसका कोई भी अता पता नहीं मिल रहा है. पुत्र की तलाश में पिता भान सिंह ने बताया की पुत्र की काफी तलाश की लेकिन कही कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई । पुत्र की जानकारी न मिलने के कारण पुलिस प्रसाशन के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों पर भी जा चूका है. इसके बाबजूद भी कही  उसे अभी तक कोई आस नजर नहीं आ रही है. जिस कारण पूरा परिवार दर दर भटकर अपने पुत्र की स्वयं तलाश कर रहा है. और प्रसाशन से गुमशुदा हुए पुत्र की तलाश की आस लगाए हुए है।