Home उत्तर प्रदेश पुण्यतिथि पर डॉ. अनिल कुमार यादव को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ. अनिल कुमार यादव को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

SANGRAMGARH NEWS: स्थानीय क्षेत्र केवैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स गोंदाही, कुंडा, प्रतापगढ़ के दिवंगत संस्थापक, शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्व. डॉ. अनिल कुमार यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को यादगार बनाने के क्रम में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को स्व. डॉ. अनिल कुमार यादव की स्मृति में निःशुल्क यूनिफॉर्म (टी-शर्ट) वितरित की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डॉ. यादव का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में वैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंधक छोटे लाल यादव, डायरेक्टर आशीष यादव (बोनी), प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पटेल, उप प्रधानाचार्य रमेश यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत डॉ. अनिल कुमार यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।