JAUNPUR NEWS: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जौनपुर इकाई द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बने राहुल यादव का गौरवपूर्ण अभिनंदन किया गया। महासभा की टीम उनके मीरगंज स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने राहुल यादव को श्रीकृष्ण पत्रिका, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि राहुल यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे समाज के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सदर विधायक लकी यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, महासभा के संरक्षक फूलचंद यादव, जिला ऑडिटर जनार्दन यादव, करंजा कला ब्लॉक अध्यक्ष माया कांत यादव, धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष तेज बहादुर यादव, डॉ. ईश्वर लाल यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राहुल यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे समाज और देश की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।







