Home बड़ी ख़बरें पीयूष गोयल बोले- भारत ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा खिलाड़ी, जल्द अमेरिका से...

पीयूष गोयल बोले- भारत ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा खिलाड़ी, जल्द अमेरिका से व्यापार में बढ़ोतरी की उम्मीद

अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और वैश्विक ऊर्जा ग्रिड को लेकर कई अहम बातें रखीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका मिलकर ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी साझेदारी करेंगे, जिससे न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार भी तेजी से बढ़ेगा।