LUCKNOW NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन के तहत चिनहट क्षेत्र स्थित पीडीए डुडा कॉलोनी, मटियारी में “पीडीए सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने केक काटकर और मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी के बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। सभी ने अखिलेश यादव के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सपा नेता डी.पी. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और विकास की राजनीति करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऋषभ यादव, समाजसेवी डॉ. रितेश यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव गोपाल यादव, समाजवादी नेता एवं समाजसेवी उग्रसेन यादव, लखनऊ लोहिया वाहिनी के जिला सचिव शैलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







