KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके विपक्षी उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी सूरज कुमार मौर्य पुत्र पप्पू मौर्य ने मंगलवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ले के रहने वाले उसके विपक्षी उसके साथ मारपीट कर पैसा छीन लिया और धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।







