KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि दो दिन पहले मंझनपुर कचेहरी गया था जहां कुछ विपक्षी झगड़े पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र स्व बैजनाथ ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मंगलवार को मुकदमे की पैरवी के लिए मंझनपुर कचेहरी गया था, मनोज कुमार का आरोप है कि इस दौरान उसके विपक्षियों ने उसे रोक लिया और बात करने के इरादे से किनारे ले गए और गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने कार्यवाही हेतु मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र दिया, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







