KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव में स्थित सुने घर से अज्ञात चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिया, पीड़ित की तहरीर पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला निवासी त्रियुगी नारायण पुत्र लुशी ने रविवार को सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह परिवार के साथ धनपति देवी इंटर कॉलेज के पास बने मकान में रहता है, त्रियुगी नारायण के मुताबिक थुलगुला गांव के अंदर स्थित मकान में कोई नहीं रहता , और घर में सारा सामान रखा है, कभी कभार घर की साफ सफाई के लिए उसकी पत्नी जाती है , त्रियुगी नारायण का आरोप है कि उसकी पत्नी पिंकी रविवार की दोपहर एक बजे के करीब पुराने घर की साफ सफाई करने गई तो घर का दरवाजा खुला व सामान बिखरा पड़ा था, इस दौरान अज्ञात चोर उसके घर की जाली काटकर अंदर रखे जेवर, नकदी सहित गृहस्थी का सामान पार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







