JALAUN NEWS: पत्नी को जबरन अपहरण करके ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दिये गये शिकायती पत्र में राहुल पुत्र उमाशंकर निवासी मुहल्ला सुशील नगर कोतवाली उरई ने बताया कि उसकी शादी बिगत करीब 14-15 बर्ष पहले अनुराधा पुत्री लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम औरेखी कोतवाली जालौन के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद उसके उसके तीन बच्चे हैं जिसमें एक पुत्री उम्र करीब 12 बर्ष तथा दो पुत्र उम्र करीब 10 व दूसरा 8 बर्ष का है । पीड़ित ने बताया कि बिगत 15 जून 2025 को प्रार्थी के दूर के रिस्तेदार रविकान्त पुत्र भूरे निवासी मुहल्ला नारोभास्कर कस्बा कोतवाली जालौन व उसका बहनोई जानकी प्रसाद प्रार्थी के घर आये और उसकी पत्नी अनुराधा को सोने चांदी के जेवरात सहित जबरन अपहरण करके अपने साथ ले गये। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त लोगों को अनुराधा को अपने साथ ले जाते हुये उसकी मां सुमन और पिता उमाशंकर द्वारा आहट पाकर देखा था। उसने बताया कि जब से लेकर आज तक उसकी पत्नी वापस लौट कर नहीं आयी तथा उसकी पत्नी अनुराधा को रविकान्त और जानकी प्रसाद बंधक बनाकर रखें हुये है। पीड़ित ने बताया कि इसको लेकर उसने कई बार शिकायती पत्र दिये लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने एसपी से उसकी पत्नी को उक्त लोगों से मुक्त कराते हुये उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करवाये जाने की फरियाद की है।







