BHADOHI NEWS: जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत कलेक्ट्रेट में जागरूकता प्रदर्शनी कैंप का दीप प्रज्जवलित व फीटा काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा हनुमत सोलर हाउस के जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यूपीनेडा के वेडर/फर्म हनुमत सोलर हाउस सहित अन्य फर्म संचालकों से योजना मे आने वाली समस्याओं के प्रति जानकारी प्रदान की और साथ ही उन्होंने आहवान किया कि वृहद जन जागरूकत माह में अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को जोड कर योजना का लाभ दिलाने का निर्देश परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।







