Home उत्तर प्रदेश पीएम सूर्य योजना पर विकास खंड बिहार में हुई बैठक:

पीएम सूर्य योजना पर विकास खंड बिहार में हुई बैठक:

ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सचिव बीएलओ हुए शामिल

PRATAPGARH NEWS: विकास खंड बिहार  सभागार में पीएम सूर्य योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सचिव उपस्थित रहें। साथ ही बैठक की अध्यक्षता वेंडर संदीप सिंह और खण्ड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग ने अध्यक्षता की साथ ही सभी प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दी गई साथ ही खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग अपने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक में उपस्थित रहें। इसके अलावा ग्राम प्रधान ऊदल मिश्रा, देशराज, पिन्टू मिश्रा डब्बू सिंह, प्रतीक सिंह, राजाबाबू, धर्मराज पटेल, सिद्धनाथ यादव, नीरज कुमार, सूरज शुक्ला, भगत यादव आदि प्रधान उपस्थित रहे, साथ ही ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, अविनाश पटेल, आलोक यादव, बृजेश कुमार, मुन्ना सिंह यादव सुमन कुमारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल सिंह, हीरेंद्र प्रताप सिंह, संग्राम सिंह, आशुतोष मिश्रा, मुदित सिंह, रवि सिंह, रामू पटेल, ददन शर्मा, आदि लोग बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए।