Home उत्तर प्रदेश पीएम मोदी ने दिव्य काशी को भव्य काशी का दिया स्वरूप –...

पीएम मोदी ने दिव्य काशी को भव्य काशी का दिया स्वरूप – डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु’

काशी विश्वनाथ धाम के बाद देश-विदेश से उमड़ रहा श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सैलाब
प्रमुख मंदिरों और स्थलों पर सौर प्रकाश एवं शीतल जल व्यवस्था का विस्तार
VARANASI NEWS:  काशी की आध्यात्मिक आभा सदियों से समूचे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती रही है, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस दिव्य नगरी को एक नए भव्य स्वरूप में प्रतिष्ठित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ष्दयालुष् ने मंगलवार को कहा कि काशी की दिव्यता तो सनातन काल से जगत को आलोकित करती रही है, परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने इसे स्वच्छ, सुसज्जित और भव्य काशी के रूप में नया आयाम दिया है। मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के पश्चात बाबा भोलेनाथ की नगरी में देश ही नहीं, बल्कि विश्व के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का अभूतपूर्व आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि काशी अब केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैश्विक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी यहां पहुंच रहे हैं, जिनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार निरंतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि नगर के प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था तथा शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में अनेक प्रमुख स्थलों और विद्यालयों में वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैखंभा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, पंचगंगा घाट स्थित तैलंग स्वामी मंदिर, दारानगर स्थित महामृत्युंजय मंदिर, शुल्टनकेश्वर मंदिर, शंखठा माता मंदिर तथा ब्रह्मचारिणी माता मंदिर समेत अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सौर प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य काशी आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना तथा धार्मिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है। इससे एक ओर जहां रात्रिकालीन दर्शन और आवागमन सुगम होगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सौर ऊर्जा का उपयोग एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। काशी के आध्यात्मिक वैभव और आधुनिक विकास का यह संगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी इन व्यवस्थाओं का स्वागत करते हुए इसे काशी के गौरव में वृद्धि करने वाला कदम बताया है।