Home उत्तर प्रदेश पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया सेवा पखवाड़ा

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया सेवा पखवाड़ा

सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान भाजपा नेताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा पर की साफ – सफाई

FATEHPUR NEWS: जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्राट अशोक मौर्य तिराहा, वीआईपी रोड पर बुधवार को आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘सेवा ही संगठन’ के सिद्धांतों पर आधारित था। इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाई और वीआईपी रोड की सफाई की। उन्होंने सम्राट अशोक मौर्य की प्रतिमा को भी साफ किया, उसे माला पहनाई और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जयकारे लगाए। इस स्वच्छता अभियान में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल और उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, सुशीला मौर्य, नीतू सिंह, डॉ. देवाशीष पटेल, बच्चा तिवारी, भगत गुप्ता, सभासद अभिषेक शुक्ला, सभासद संजय श्रीवास्तव, संजय मोदनवाल, सभासद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, सभासद विनय तिवारी, सभासद दीपक मौर्य, रामसजीवन कोरी, लाखन सिंह, केपी सिंह, मृत्युंजय सिंह, विनोद चंदेल, संतोष पटेल, दीपेंद्र यादव, बलकेश मिश्रा, रणधीर सिंह, बलराम लोधी, पुत्तूलाल, रामसिंह पाल, हरिओम और पुष्पेंद्र शामिल रहे।