PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा महानगर के मंडलों की शुरू हुई कार्यशाला के तहत शुक्रवार को भरद्वाज मंडल में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच सेवा पखवाड़ा कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति को सत्ता तक पहुंचने की सीढ़ी नहीं अपितु सेवा समर्पण का माध्यम बनाया। लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं पीएम मोदी। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा को समर्पित है सेवा पखवाड़ा। पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा समाज को अपने जीवन का ध्येय बनाकर सतत संघर्ष किया है। इसीलिए संगठन द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाता है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए हैं उन्हें मंडल स्तर पर सफल बनाने में कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लग जाएं। 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी। महानगर के सभी 15 मंडलों में ये अभियान चलाया जाएगा। बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम होने हैं जिसको लेकर मंडल पदाधिकारी अपनी तैयारी कर लें। कार्यशाला का संचालन भरद्वाज मंडल अध्यक्ष अजय आनंद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल भट्ट ने दिया।उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त अवसर पर सेवा पखवाड़ा संयोजक गौरव गुप्ता, आशीष गुप्ता, मंडल प्रभारी अरुण पटेल, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा,मंडल महामंत्री गणेश वर्मा, अतुल मेहरोत्रा, डॉ शैलेष पांडेय, डॉ एल एस ओझा, अनिल गोस्वामी, अनिल भट्ट, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, शशि वार्ष्णेय, संदीप यादव, हरीश पासवान, प्रियंका पाराशर, ब्रजेश श्रीवास्तव, अमन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







