Home उत्तर प्रदेश पीएम के आगमन से पहले ही कांग्रेस नेताओं को हुई गिरफ्तारी’

पीएम के आगमन से पहले ही कांग्रेस नेताओं को हुई गिरफ्तारी’

277
0

वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाह्न पर वाराणसी में नरेंद्र मोदी के दौरे पर उनका घेराव प्रदर्शन का आज गुरूवार को कार्यक्रम आहुत था।प्रशासन द्वारा कल देर रात प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लखनऊ स्थित आवास पर उन्हें हाउस अरेस्ट किया व प्रदेश भर में नेताओं को नजरबंद करने व गिरफ्तार करने का सिलसिला चलता रहा है।उसी क्रम में वाराणसी में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल को देर रात ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चैबे के घर के बाहर पुलिस का भारी पहरा लगा रहा है आज प्रातः महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चैबे अपने दारानगर स्थित आवास से कार्यकर्ताओं संग प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन के लिए निकले थे।पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्थाई जेल पटेल धर्मशाला ले जाकर बंद कर दिया।पटेल धर्मशाला में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों को पुलिस ने बंदी बनाया।
’हाउस अरेस्ट होने वाले नेताओं में’जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव ,पार्षद गुलशन अंसारी ,राजीव राम,चंचल शर्मा,राजू गौतम, मयंक चैबे ,अनुराधा यादव ,अब्दुल हामिद डोडे,संजय प्रियदर्शी, समेत सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष,पार्षद,
वरिष्ठ नेताओं के घरों पर वार्ड अध्यक्षों ,पदाधिकारियों के घर पुलिसिया पहरा लगाकर हाउस अरेस्ट रखा गया।