ETAWA NEWS: शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीपुरा नई बस्ती में शुक्रवार सुबह 11 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आदिल (8 वर्ष) पुत्र शहंशाह निवासी गाड़ीपुरा के रूप में हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के पास एक आवारा और एक पालतू कुत्ता मौजूद था, जो उसे नोच रहे थे। यह नजारा देखकर इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि आदिल सुबह घर से कबाड़ बीनने निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला।परिजनों का आरोप है कि आदिल का गला चाकू से रेतकर हत्या की गई और फिर शव को कुत्ते के पास डालकर सच्चाई छिपाने की कोशिश की गई। मृतक के चाचा आरिफ ने बताया कि आदिल की मां शाहीन के निधन के बाद वह कुछ समय दिल्ली के ननिहाल में रहा था और पिछले तीन साल से पिता के पास रह रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी। क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पालतू कुत्ते को उकसाकर बच्चे पर हमला कराया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रितिक पुत्र दिनेश निवासी लालपुरा नई बस्ती थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मुकदमा संख्या 176/25 दर्ज किया गया है।थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







