Home उत्तर प्रदेश पाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

पाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

अहिल्याबाई होलकर के नाम पर स्वीकृत ज्वालागंज चौराहे पर मूर्ति स्थापना के लिए स्टैंड निर्माण की हुई मांग

FATEHPUR NEWS: पाल सामुदायिक उत्थान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपकर ज्वालागंज चौराहे पर अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद सरोज पाल के प्रस्ताव पर ज्वालागंज चौराहे का नाम अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। अब समिति की मांग है कि चौराहे को आवश्यक रूप से मॉडिफाई कराते हुए प्रतिमा स्थापना के लिए स्टैंड का निर्माण अगस्त माह के अंत तक कराया जाए, ताकि निर्धारित समिति के माध्यम से समय रहते अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कराई जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया। पाल समाज के लोगों ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योगदान को सम्मान देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान एवं प्रतिनिधि एडवोकेट ऋतिक पाल सहित डा. अमित पाल, सूरजभान पाल, जितेंद्र पाल, जिला पंचायत सदस्य बबलू पाल, रामप्रताप पाल, दिनेश पाल बौरा, सुभाष पाल, अरुण पाल और दिलीप पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।