Home उत्तर प्रदेश पार्टी अभियानों में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: महानगर अध्यक्ष

पार्टी अभियानों में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका: महानगर अध्यक्ष

PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा के साथ आहुत बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन के अभियानों में भाजपा महिला मोर्चा की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत महिला मोर्चा को भी कार्यक्रम की जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिसके तहत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महिला मोर्चा द्वारा डफरिन अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्यक्रम के तहत महानगर के सभी 15 मंडलों में महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। इलाहाबाद–झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी भी महिला मोर्चा को दी गई है जिसके तहत प्रत्येक मंडल से 25–25 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इस अवसर पर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, दुर्गेश नंदिनी, वंदना शर्मा, चंद्रा अहलूवालिया, रेखा यादव, सीमा श्रीवास्तव, प्रिया कैथवास, स्वारिका भरद्वाज, काजल पटेल, सोनी गुप्ता, आभा भारती, कंचनलता कुशवाहा, शिखा खन्ना सहित महिला मोर्चा महानगर की कार्यकत्रियां एवं मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहीं।