KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा का मजरा अहमद गंज निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि पानी भरने को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने उसके व उसकी गर्भवती बहन के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अहमदगंज निवासी मो शोएब उर्फ ननका पुत्र भिख्खू ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब गांव के विपक्षी नल में पानी भरने को लेकर गाली गलौच करने लगे पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी बाल्टी फेंककर मारपीट कर चोटिल कर दिया और बीच बचाव के दौरान गर्भवती बहन शब्बो के साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने मोबिन , सायरा बानो व खागा निवासी शोएब पुत्र असलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



