Home उत्तर प्रदेश पानी घुसने से कंपोजिट विद्यालय जाड़े का पुरवा में पढ़ाई बाधित

पानी घुसने से कंपोजिट विद्यालय जाड़े का पुरवा में पढ़ाई बाधित

FATEHPUR NEWS: बिंदकी तहसील स्थित जाडे का पुरवा कंपोजिट विद्यालय में पांडु नदी का पानी घुस गया है। इससे विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। सहायक अध्यापक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से ग्राम प्रधान से विद्यालय की बाउंड्री वॉल के अंदर मिट्टी डलवाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मिट्टी न डाले जाने के कारण नदी का पानी विद्यालय में घुस जाता है। विद्यालय में प्राइमरी के 64 और जूनियर के 38 छात्र पढ़ते हैं। सहायक अध्यापक श्री शुक्ला के अनुसार, यदि मिट्टी डाल दी जाए तो पानी का प्रवेश रुक जाएगा और छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सकेगी। वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान रामदास निषाद का कहना है कि वर्तमान में चारों ओर पानी भरा होने के कारण मिट्टी डालना संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पानी सूखने के बाद विद्यालय में मिट्टी डलवा दी जाएगी।