Home उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: विधायक रमेश चंद्र मिश्रा 11 से 18 अप्रैल...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: विधायक रमेश चंद्र मिश्रा 11 से 18 अप्रैल तक कोलकाता में करेंगे भाजपा का प्रचार

JAUNPUR NEWS: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर कोलकाता में चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है। इसके लिए विधायक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वह 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, जो आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राज्य के विकास और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर इसे ऐतिहासिक जीत में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने में योगदान दें।