Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण को सभी करें पौधरोपण:राघवेन्द्र सिंह

पर्यावरण संरक्षण को सभी करें पौधरोपण:राघवेन्द्र सिंह

PRAYAGRAJ NEWS: केपी इण्टर कालेज की ओर से वृहद पौधारोपण अभियान के तहत केपी इंटर कॉलेज परिसर में वन महोत्सव  का आज आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चैधरी राघवेंद्र नाथ सिंह थे। उन्होंने मुंशी काली प्रसाद उद्यान में पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।  केपी ट्स्ट के अध्यक्ष चै राघवेन्द्र सिंह ने छात्रों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी एक – एक पौधे अपनी अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं और जिस तरह मां अपने बच्चों की रक्षा करती  है उसी तरह हम उस लगाए गए पौधे को खाद पानी आदि देकर उसका पोषण करें। इस अवसर पर कक्षा 12 ब की छात्रा श्रेया तिवारी ने गीत ष्धरा पे चंदा की चांदनी औ गगन पे तारा नहीं मिलेगा, को सुनकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी इंटर कॉलेज के उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ. केसी श्रीवास्तव ने किया । कायस्थ पाठशाला के महामंत्री  एसडी कौटिल्य विशिष्ट अतिथि थे। वन महोत्सव में पौध भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओं को  फलदार एवं छायादार पेड़ों के निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ,संचालन खेल प्रवक्ता उमेश खरे एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ राम प्यारे मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ संजय श्रीवास्तव, ओपी सिंह, फातिमा बानो, हरिश्चंद्र गुप्ता, पूर्णिमा, रामनिवास , राजेश शुक्ला, आनंद श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्रा मौजूद थे।