प्रयागराज। त्रिदिवसीय त्रिवेणिका संस्कृत समारोह के अन्तर्गत आज दिनांक 12 मार्च 2026 को परास्नातक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें शास्त्रार्थ प्रतियोगिता में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मिथिलेश्वर मिश्र तथा राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विशाल द्विवेदी ने प्रथम स्थान, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रूपांश जैन ने द्वितीय स्थान तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विशाल द्विवेदी ने प्रथम स्थान तथा रिया यादव, अवधेश कुमार तथा शशांक ने द्वितीय स्थान एवं रूपांश जैन एवं मिथिलेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक पाठ प्रतियोगिता में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रशांत कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विशाल द्विवेदी ने द्वितीय स्थान तथा रिया यादव और अवधेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का निर्णय डॉ संदीप कुमार यादव, डॉ निशा खन्ना तथा प्रो. सुरेन्द्र पाल सिंह ने किया। कल दिनांक 13 मार्च 2026 को शास्त्रार्थ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को त्रिवेणिका गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।







