वरिष्ठ पत्रकार पं. रमेश तिवारी की पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया भोजन
JALAUN NEWS: कोंच पत्रकारिता के क्षेत्र में अलग जगाने वाले वरिष्ठ पत्रकार पं. रमेश तिवारी की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने गांधीनगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम पहुंचकर गरीबों बेसहाराओं और मजलूमों को भोजन कराया इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों ने स्वर्गीय पं. रमेश तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता में एक अलग पंडित रमेश तिवारी की पहचान थी और वह हमेशा सभी के सुख-दुख में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते थे पत्रकारों के हित के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रिया शरण नगइच ने कहा कि हम लोग उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर यह संकल्प लें कि हमेशा गरीबों निर्धनों की आवाज को उठाने का काम करें जिससे उनका सपना पूरा हो सके भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान पंडित रमेश तिवारी ने हासिल की थी और उन्हें कभी हम लोग भूल नहीं सकते वही उनके भ्राता हरिश्चंद्र तिवारी व राघवेंद्र तिवारी ने अपने हाथों से गरीबों को भोजन परोसा इस दौरान हाजी मोहम्मद अहमद प्रभु दयाल गौतम हाजी नासिर सेठ बृजेंद्र कुशवाहा राजेंद्र दुबे केशव बबेले अनिरुद्ध मिश्रा नन्ना नगाइच डॉ दिलीप अग्रवाल सहित नगर के पत्रकारगण मौजूद रहे।







