पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो शासन प्रशासन के सामने जनता की आवाज बनता है- सुरेश राही
JALAUN NEWS: सीतापुर में पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो शासन प्रशासन को आइना दिखाने का कार्य करता है और गरीब पीडित शोषित जनता की आवाज बनता है।मगर प्रकाशित समाचार तथ्यपरक सत्य पर आधारित हो।इसके साथ ही समारोह में उपस्थित पत्रकारो व पत्रकार सुरक्षा सेवा समित के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए बधाई भी दी।उक्त विचार सीतापुर के जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए उ.प्र.सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। वहीं कारागार राज्य मंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते उन्हें कंधे से कंधा मिलाकर चलने की सलाह दी और कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो शासन प्रशासन के सामने जनता की आवाज बनता है | वहीं के साथ पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा जी ने अपने संबोधन में बताया कि समाज में पत्रकारों को ख़बर कवरेज करने में कठिनाइयों से लड़ना पड़ता है और पत्रकारों की समस्या के समय हमारा संगठन आपके साथ खड़ा रहेगा और माननीय वर्मा जी ने सभी पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया साथ ही मंच पर मौजूद पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्टीय उपाध्यक्ष माननीय इंजीनियरिंग मुनीश मल्होत्रा ने मंच से दहाड़ते हुए पत्रकारों को अपने संबोधन में कहा कि हम पत्रकारों के साथ दिन रात उनकी पीड़ा में खड़े रहेगे और यह भी कहा कि तुम मुझे साथ दो हम तुम्हें आजादी देंगे इसी के साथ मंच से चेतावनी दी कि अगर हमारे संगठन के किसी भी पदाधिकारी को किसी की भी आंच आई तो हम उसे यमराज के रूप मे अगले चौराहे पर खड़े नजर आयेंगे अगर किसी पत्रकार को या हमारे किसी पदाधिकारियों को कोई परेशान करेगा तो उसकी कोई खैर नहीं और माननीय मल्होत्रा जी ने बताया कि हम इस पत्रकार ही नहीं साथ साथ कलम भी चलाना जानते है तो तलवार भी चलाना आती और वहीं सीतापुर जिला अध्यक्ष निशांत त्रिपाठी ने माननीय मल्होत्रा जी और माननीय वर्मा जी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और इस मनोनयन समारोह का आयोजन जिला सीतापुर के जिला पंचायत कार्यालय के सभागार नेहरू हाल में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार वर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. मुनीश मल्होत्रा ने किया था।जिसमें जिला सीतापुर सहित उ.प्र.के कई जिलो के पत्रकारों ने भाग लिया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार वर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. मुनीश मल्होत्रा रा.उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उत्तर प्रदेश सचिव अभिषेक सिंह तोमर,उत्तर प्रदेश सचिव मोहित सिंह, केंद्रीय कोआर्डिनेटर धर्मेन्द्र राना ,रा.महासचिव बृज किशोर ,प्रदेश संरक्षक प्रताप तिवारी,प्रदेश सचिव अजय सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष राशिद खां चांद, उपाध्यक्ष आशिफ खां,जिलाध्यक्ष सीतापुर निशांत त्रिपाठी,जिला संरक्षक विमल शर्मा, जिला सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार मिश्र सहित शाहजहांपुर, लखीमपुर व बरेली मंडल के पदाधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष मुन्नेस कुमार जी, साहित जनपद की पूरी टीम मौजूद रही और जनपद बहराइच से पधारे रवि सिंह व उनके जनपद की पूरी टीम मौजूद रही तथा सीतापुर की तहसील महोली के तहसील अध्यक्ष रमाकांत के पूरी टीम मौजूद रही और सीतापुर जनपद के तमाम पत्रकार बंधु तथा सैकडों की संख्या में पत्रकार समारोह में मौजूद रहे।







