KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव की एक महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले वह दवा लेकर घर पहुंची तो पति गाली गलौच करते हुए घरवालों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी रेशमा देवी पत्नी राजकुमार ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 28 जन की शाम साढ़े चार बजे के करीब दवा कराकर घर पहुंची तो पति उसके साथ गाली गलौच करने लगा, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसका देवर, नंद व सास मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पति राजकुमार, देवर विनय कुमार, नंद अनुराधा व सास मालती देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





