Home उत्तर प्रदेश पत्नी की हत्या कर फरार हुए अभियुक्त को पुलिस ने आला-कत्ल सहित...

पत्नी की हत्या कर फरार हुए अभियुक्त को पुलिस ने आला-कत्ल सहित किया गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त संतोष विश्वकर्मा को आला कत्ल 01 अदद चाकू के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन परिसर के ओवर पास के निकट से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
वादी की पुत्री की शादी वर्ष 2005 में संतोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र जगन्नाथ विश्वकर्मा निवासी रेलवे स्टेशन रोड, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ से हुई थी। विवाह के पश्चात् संतोष कुमार द्वारा आये दिन मारपीट, प्रताड़ना एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिसकी जानकारी वादी एवं परिजनों को समय-समय पर प्राप्त होती रहती थी। दिनांक 26.11.2025 को सुबह बच्चों के स्कूल चले जाने के उपरान्त, अभियुक्त संतोष कुमार ने अवसर पाकर घर के भीतर चाकू से गला रेतकर वादी की पुत्री की हत्या कर दी तथा घटना के पश्चात फरार हो गया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 607/2025, धारा 103(1) BNS बनाम 01 नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट/फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई एवं घटनास्थल को सुरक्षित कर आगे की विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा सतत साक्ष्य संकलन, सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता एवं संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी सफलतापूर्वक सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में  अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राजbके कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव, का0 सूर्यशेखर, का0 नागेन्द्र खरवार, का0 सुधीर कुमार व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 अमित चौरसिया मय चालक सुरेशचन्द दूबे द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 607/2025, धारा 103(1) BNS में वांछित 01 अभियुक्त संतोष विश्वकर्मा पुत्र जगन्नाथ विश्वकर्मा निवासी स्टेशन रोड सहोदर पुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 40 वर्ष को आला कत्ल 01 अदद चाकू के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन परिसर के ओवर पास के निकट से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पत्नी के आचरण पर शंका करता था, इसी कारण उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
संतोष विश्वकर्मा पुत्र जगन्नाथ विश्वकर्मा निवासी स्टेशन रोड सहोदर पुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 40 वर्ष।
बरामदगी
आला कत्ल 1  चाकू बरामद।   पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव मय हमराह उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव, का0 सूर्यशेखर, का0 नागेन्द्र खरवार, का0 सुधीर कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।
स्वाट टीम- स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0  अमित चौरसिया मय चालक सुरेशचन्द दूबे ।