PRAYAGRAJ NEWS: पतंजलि ऋषिकुल में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आज गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्वराज विद्यापीठ प्रयागराज के कुलुगुरु प्रो. रामा चरण त्रिपाठी मुख्य अतिथि थे। विद्यालय के अध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता , विद्यालय की निदेशक श्रीमती रेखा बैद , विद्यालय के सचिव यशोवर्धन, विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे द्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि गुरु केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण कर जीवन की कला सिखाता है द्य संत कबीरदास के दोहेकृ ष्सो गुरु सत्य कहावे, जो नैनन अलख जगावेष् कृका उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा गुरु शिष्य के अंतर्मन को जागृत कर उसे सत्य, विवेक और आत्मबोध का मार्ग दिखाता है। इस दौरान बच्चों ने गुरू – शिष्य पर आधारित विविध प्रसंग पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।







