MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डेय) जनपद मीरजापुर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पड़री पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में पड़री पुलिस ने रविवार को मुखबिर के सूचना के आधार पर कनौरा गांव के पास से गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रुरता अधिनियम के आरोपी पंकज पुत्र परमहंस निवासी फेसूडा थाना सैयदराजा जनपद चंदौली उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया । आगे की कार्यवाही जारी है। दिनांक 9 अगस्त 2025 को थाना पड़री पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सिकरी इमरती की ओर से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो (UP61AR4912, मॉडल BS2 TURBO 2.6 SLX 2WD 7S) संदिग्ध हाल में दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन के चालक और उसका साथी घबराकर रेलवे लाइन तोषवा अंडरपास के पास गाड़ी खड़ी कर बारिश के पानी में उतर गए और अंधेरे का फायदा उठाकर कनौरा गांव की तरफ भागने लगे। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो चार गोवंश (दो गाय और दो बछिया) प्लास्टिक की रस्सियों और नेवाड से मुँह व पैरों को कसकर बाँधे मिले। जानवरों को एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर क्रूरता से लादा गया था, जिनकी आँखों से आँसू बह रहे थे। तत्काल हिक्मत अली से चाकू मंगवाकर रस्सियाँ काटी गईं और सभी गोवंशों को सुरक्षित उतारा गया। वाहन को कब्जे में लेकर अभियोग दर्ज किया गया। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी पैड़ापुर, उपनिरीक्षक रामआशीष को सौंपी गई है। पड़री क्षेत्र में घुसने से पहले गौतस्करों को सौ बार सोच लेना चाहिए कि वहां अजीत सिंह बैठे है। उनकी सख़्त कार्यशैली से गौतस्करों में भय व्याप्त हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने सख्त लहजे में कहां कि गौतस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पड़री पुलिस पूरी तत्परता से गौतस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह की सख़्त छवि ने गौतस्करों की नींद उड़ा दी है।







