Home उत्तर प्रदेश पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट,केस...

पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट,केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के सईगंज निवासी शिवदानी पुत्र कामता प्रसाद ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता कामता प्रसाद, लवकुश , लालता प्रसाद माता भीख के नाम पट्टा था, जिसमें विवाद के चलते न्यायालय में मामला विचाराधीन है । पीड़ित का आरोप है कि आधा दर्जन के करीब लोग उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहे है जिसका विरोध करने पर गुरुवार की सुबह मारपीट करने लगे , इस मारपीट में पत्नी करीना , एक वर्षीय बेटी पल्लवी चम्पा देवी व मुन्नी देवी चोटिल हो गई । और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । पीड़ित शिवदानी की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने ओमप्रकाश , रामबाबू , श्यामबाबू , राजेंद्र सहित घर की महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।