FATEHPUR NEWS: मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अमित कुमार चौरसिया के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पट्टीशाह के प्राथमिक विद्यालय में टीबी स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें दिलीप कुमार एसटीएस ने स्क्रीनिंग की। इस अवसर पर टीबी के लक्षण के बारे में बताया गया। दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आना। बुखार बना रहना। वजन का लगातार कम होना। बलगम के साथ खून आना। रात में सोते समय पसीना आना आदि लक्षण हैं। गांठ की टीबी के बारे में भी जानकारी दी गई। कैंप में आए सभी लोगों को टीबी की दवा खाने के लिए टाइम से बोला गया। दवा का एक भी दिन की नागा नहीं करना है। चिन्हित टीबी के मरीजों को सरकार द्वारा निश्चय पोषण योजना के तहत एक हजार रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से मरीज के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं। टीबी की सारी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कैंप में शामिल हुए सभी ग्राम पंचायत वासियों को ग्राम पंचायत से टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया और टीबी हारेगा देश जीतेगा का नारा दिया गया। लोगों को बताया गया कि दो सप्ताह से ज्यादा किसी व्यक्ति को खांसी आती है तो वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में आकर अपने बलगम की जांच अवश्य कराएं जो मुफ्त में होती है। यदि किसी को सीने में दर्द होता है तो वह हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में आकर मुफ्त में एक्सरा कराएं। जांच में टीबी निकलने पर टीबी मरीज का निश्चय पोर्टल पर रजिस्टेशन कराना जरूरी है जिसके लिए टीबी मरीजों को अपना आधार कार्ड और पास बुक की फोटो कॉपी जमा करना आनिवार्य है। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट रामौतार गौतम, एलटी दीपक कुमार, आयुष्मान मित्र राधेश्याम, पिरामिल फाउंडेशन की नोडल अधिकारी रोहणी राय, स्वास्थ्य मॉनिटर अमित कुमार, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान राम चंद्र, आंगनवाड़ी कार्यकत्री स्वास्थ्य सेविका आदि मौजूद रहे।







