Home उत्तर प्रदेश पटेल पुस्तकालय पर हुआ ध्वजारोहण

पटेल पुस्तकालय पर हुआ ध्वजारोहण

JHANSI NEWS: पटेल सेवा संस्थान ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय भेल आवास पुरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक डॉ के एन सचान  एवं पू.अध्यक्ष गुलजारी लाल निरंजन सेना से सेवानिवृत पटेल लाल साहब  मार्गदर्शक सदस्य मुलायम सिंह चौधरी ने ध्वज फहराकर सलामी दी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रीय गान करते हुए जय हिंद जय भारत वंदे मातरम के नारे लगाए ।नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
कार्यक्रम में संस्थान के मार्गदर्शक सदस्य  एस के सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद वर्मा,वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र कुमार, राजकिशोर कटियार, के एन निरंजन, महेंद्र सिंह निरंजन, रोहित पटेल,  योगेंद्र निरंजन, कमलजीत सचान, देवेंद्र निरंजन, अवधेश निरंजन, वंशराज पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष पटेल कुं. वीरेंद्र निरंजन ने किया एवं समस्त अतिथियों एवं सदस्यों का आभार संस्थान के महामंत्री पटेल राजेश सचान ने व्यक्त किया।