KUSHINAGAR NEWS: आगामी पंचायत निर्वाचन 2026 की तैयारी के क्रम में संचालित पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम 19 अगस्त से गतिमान है जो 29 सितम्बर तक चलेगा ,इसमे 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ने के लिए घर घर जाकर बी एल ओ सर्वें कर रहे है, जिसके समीक्षा के लिए उपजिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह ने तहसील कसया में शनिवार 6 सितम्बर को तहसील समाधान दिवस के बाद समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व तहसीलदार कसया की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यों में नियुक्त बी एल ओ के सुपरवाइजर की बैठक किया गया।उपजिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत के समस्त बूथों पर बी एल ओ के अबतक किये कार्यों की समीक्षा उनके सुपरवाइजरों से किया गया एवं निर्देशित किये की जिस बी एल ओ द्वारा अपने कार्यों में रुचि नही लिया जा रहा है अथवा कार्य नही कर रहे है उनके विरुद्ध रिपोर्ट करें जिसके अनुसार उनके अधिकारी को सख्त कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जा सके। उन्होंने कहा की निर्वाचन को सकुशल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदाता सूची का है सर्वें कर समय से करते हुए पांडुलिपि बनाये इसके लिए सुपरवाइजर लगातार अपने बी एल ओ की निगरानी करते रहे। सर्वें कार्यों की सत्यापन जाँच हेतु अधिकारीगण को स्थलीय भ्रमण करने के निर्देशित किये। बैठक में कानूनगो ब्रजेश मणि, शिवमुरारीलाल श्रीवास्तव, मारकंडेय मणि, संजय राय, ओमप्रकाश, अजय लाल श्रीवास्तव साहित रजिस्ट्रार कानूनगो राजन मिश्र व वीआरसी बबलू साहित अन्य उपस्थित रहे।







